अनूठे घरेलू इन्ग्रीडिएंट्स, जो आपको ऑइली त्वचा से दिलाएंगे राहत



 

यदि आपकी त्वचा ऑइली है तो हम जानते हैं कि आपको कई तरह की परेशानियों का समाना करना पड़ता है. त्वचा पर आए तेल की वजह से आपका मेकअप बह जाता है, बदरंग हो जाता है और चेहरे का लुक ख़राब हो जाता है. यही नहीं, ऑइली त्वचा की वजह से बहुत सारी अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं, जैसे-मुहांसे और ब्रेकआउट्स वगैरह, भी हो सकती हैं. पर आप चिंता न करें, हम पेश कर रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जो आसन भी हैं और ऑइली त्वचा की समस्या से आपको मुक्त भी रखेंगे.

सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इन्हें इस्तेमाल करने के लिए कोई ख़ास मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि हम आपको केवल एक ही इन्ग्रीडिएंट का इस्तेमाल करने कहेंगे, जो आसानी से आपके घर में मौजूद होगा. और  यक़ीन मानिए, इनके नतीजे भी असरदार होंगे.

अनूठा इन्ग्रीडिएंट: शहद

शहद में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते की अत्यधिक मात्रा होती है, जो आपकी त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को साफ़ करने का काम करती है. शहद में मौजूद नमी पहुंचाने वाले कारक त्वचा को नम बनाए रखते हैं और झुर्रियों का आना कम करते हैं. इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा नर्म-मुलायम नज़र आती है.

इस्तेमाल का तरीक़ा: हाथों में थोड़ा शहद लेकर इससे चेहरे पर सौम्य हाथों से मालिश करें. तक़रीबन 10-15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें. अब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. 


अनूठा इन्ग्रीडिएंट: टमाटर

त्वचा ऑइली हो तो यह ऑइल और पर्यावरण की धूल-गंदगी मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों को ब्लॉक कर देते हैं.  इसकी वजह से मुहांसो और ब्रेक आउट्स की समस्या हो सकती है. टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं. जहां विटामिन सी मुहांसो को दूर करने में मददगार है, वहीं इसके  ठंडक पहुंचाने वाले गुण त्वचा में तुरंत ही चमक ले आते हैं.

इस्तेमाल का तरीक़ा: एक टमाटर को काटें और इसे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन यानी वृत्ताकार दिशा  में घुमाते हुए अपने गालों पर रगड़ें. टमाटर के रस को चेहरे पर अच्छी तरह लग जाने दें. इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.


अनूठा इन्ग्रडिएंट: बर्फ़

यदि आपकी त्वाचा ऑइली है तो हमारे किचन में आसानी से उपलब्ध बर्फ़ आपका सच्चा साथी है. जब बर्फ़ को चेहरे पर लगाया जाता है तो त्वचा के रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं. इसके बाद जब आप त्वचा पर मेकअप प्रोडक्ट्स लगाती हैं तो वे आपके चेहरे पर लंबे समय तक टिके रहते हैं. अत: यदि आपकी त्वचा ऑइली है और मेकअप की शौक़ीन हैं तो बर्फ़ से दोस्ती करना आपके लिए फ़ायदे का सौदा होगा.

इस्तेमाल का तरीक़ा: जब भी मेकअप करने जा रही हों, उससे 15-20 मिनट पहले बर्फ़ के कुछ टुकड़ों को कॉटन या मलमल के रुमाल में बांध लें और इसे अपने चेहरे पर फिराती रहें. लगभग 10-15 मिनट ऐसा करने के बाद चेहरे को थपथपा कर पोंछें और मेकअप की प्रक्रिया शुरू कर दें. 



अनूठा इन्ग्रीडिएंट: ग्रीन टी

ये बात अब राज़ नहीं रह गई है कि ग्रीन टी के बहुत सारे फ़ायदे हैं. इसके ऐंटीऑक्सिडेंट गुण हमें कई तरह के फ़ायदे पहुंचाते हैं.  ग्रीन टी के उपयोग से त्वचा पर आई सूजन, जलन आदि से निजात मिलती है. यही नहीं, इसके इस्तेमाल से त्वचा पर मौजूद ग़ैरज़रूरी ऑइल भी दूर हो जाता है.

इस्तेमाल का तरीक़ा: इसके इस्तेमाल का तरीक़ा बहुत आसान है. थोड़ी ज़्यादा ग्रीन टी डालकर एक कप कड़क ग्रीन टी बनाएं और इसे कुछ देर ठंडा होने दें. जब यह मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि आपकी त्वचा इसे सहन कर सके तो इसमें रुई के टुकड़े भिगोएं और इनकी सहायता से ग्रीन टी को अपने पूरे चेहरे पर थपथपाते हुए लगाएं.  इसे चेहरे पर सूख जाने दें. लगभग दस मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.




अनूठा इन्ग्रीडिएंट: ताज़ा ऐलो वेरा जेल

त्वचा को राहत पहुंचाने के ऐलो वेरा के गुणों से आप अनजान नहीं होंगी. ऐलो वेरा जेल ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुणों से भरपूर होता है. यह ऑइली त्वचा के लिए मॉइस्चराइज़र का काम करता है. यह त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल को सोखता है और मुहांसों को ठीक करता है.


इस्तेमाल का तरीक़ा: ताज़ा ऐलो वेरा लें. इसे चाकू से काटें और इससे निकले ताज़ा ऐलो वेरा जेल को सौम्य हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं. इसे 5-10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें.

No comments

Random Posts

randomposts